• Sun. Nov 8th, 2026

कार में मिली शराब की खेप, रोकने पर तस्करों ने किया पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास

Byvijay.singhal1233

Jun 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में आबकारी और रिफाइनरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब तस्करों को पकड़ा तो उन्होंने कार आबकारी टीम व पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की। बाद में टीम ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कार के अंदर रखी शराब को भी जब्त कर लिया गया। पकड़े गए तस्कर शराब को सोनीपत से बिहार के दरभंगा ले जा रहे थे।

जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात को मुखबिर ने सूचना दी कि एक कार में तस्करी की शराब जा रही है। उन्होंने आबकारी निरीक्षक (प्रथम) निहांत यादव को कार्रवाई के निर्देश दिए। आबकारी निरीक्षक टीम के साथ रिफाइनरी थाने पहुंचे। उन्होंने रिफाइनरी थाना प्रभारी अजय वर्मा को तस्करों की जानकारी दी। पुलिस और आबकारी टीम ने बरारी मोड़ पर चेकिंग के दौरान सफेद रंग की एक कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी और आबकारी टीम व पुलिस पर कार को चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस और आबकारी टीम ने किसी तरह अपना बचाव करते हुए कार को रोक लिया। कार के अंदर शराब की पेटियां रखी थीं। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सोनीपत के थाना मोहना के गांव गढ़ी हकीकत निवासी गोविंद, रतनगढ़ निवासी सचिन बताया। तस्करों ने पुलिस को बताया कि उन्हें सोनीपत से बिहार के दरभंगा तक कार पहुंचानी थी।  इसकी एवज में उन्हें 20 हजार रुपये मिलते। दरभंगा पहुंचने के बाद उनके मोबाइल पर फोन आता और कार को कोई और ले जाता। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कार से हरियाणा ब्रांड की 290 बोतलें और 349 हाफ अंग्रेजी शराब के मिले हैं। बरामद शराब की कीमत 2.78 लाख रुपये के करीब है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.