• Sun. Jun 8th, 2025

कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का इतिहास व अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगे पदाधिकारी

ByVijay Singhal

Jun 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेसी भी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। रविवार को पदाधिकारियों ने संगठन मजबूती पर जोर दिया। साथ ही प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बैठक सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कई और भी घोषणाएं की गई हैं। होलीगेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में इसके अलावा भी कई घोषणाएं की गई हैं। इसमें संगठन सृजन के तहत प्रत्येक बैठक में नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने और उन्हें सदस्यता दिलाई जाएगी। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया को सशक्त करना सुनिश्चित किया गया है। संगठन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया विंग को अधिक सक्रिय और तकनीकी रूप से दक्ष करना, समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं, पूर्व आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा और अनुशासन का भी पाठ पढ़ाया जाएगा। बैठक में ये निर्णय पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पारित किए हैं। साप्ताहिक बैठकों के संचालन की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता मनोज गौड़ और मुकेश गोयल दी गई है। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा है कि संगठन मजबूती पर जोर दिया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जन-जन तक पहुंचकर कार्य करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद, पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, अप्रतिम सक्सेना, प्रदीप सागर, जिलानी कादरी, शैलेंद्र चौधरी, मानवेंद्र, पांडव, प्रवीण भास्कर, रूपा लवानियां आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.