हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों में मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर बंदूक तान दी। फिर हाथापाई में चली गोली एक महिला को लग गई। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, मामला फरह क्षेत्र के गांव रौसू का है। रविवार शाम को दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर बंदूक तान दी। फिर छोटे भाई ने गोली चला दी। छर्रे लगने से उसकी भाभी घायल हो गई। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि घटना की जानकारी की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि बंदूक लाइसेंसी थी या नहीं। उन्होंने बताया है कि मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, घायल महिला के पति यशपाल ने अपने छोटे भाई वरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
