• Sun. Nov 8th, 2026

कृष्ण जन्म पर लुटाए खिलौने और मिठाई

Byvijay.singhal1233

Jun 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में श्रीझाड़ी वाले हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन रविवार को श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य महाराज ने नंद बाबा के घर पर उत्सव के माहौल का सुंदर वर्णन किया। कथा पंडाल नंद के आनंद भए, जय कन्हैयालाल की के उद्घोष से गूंज उठा। भक्तों ने भजनों पर नृत्य किया। विधायक राजेश चौधरी, प्रधान प्रशांत गुप्ता, मनीष जिंदल ने मिठाई, टॉफियां, खिलौने लुटाए।

कथाव्यास अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि भगवान युगों-युगों से भक्तों के साथ अपने स्नेह रिश्ते को निभाने के लिए अवतार लेते आए हैं। उन्होंने वामन अवतार, समुंद्र मंथन, श्री राम और भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान को अगर पाना है तो मन में इस भाव को बसा लेना होगा कि मेरा सब कुछ मेरे ठाकुरजी हैं। मेरे पास अपना कुछ भी नहीं। कहा कि जो गजेंद्र मोक्ष का पाठ करता है, उस पर ठाकुरजी की कृपा सदा बनी रहती है। कहा कि माता-पिता के चरण पकड़ लो, किसी और की चरण वंदना की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। कहा कि अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है। आज गिरिराज पूजन और छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। महंत रामरतन दास महाराज, चमन बिहारी महाराज आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.