• Fri. Feb 13th, 2026

न्यायिक कर्मी की कैसे हुई मौत, पेट में मिला पिंक कलर का फूड, बिसरा रखा गया सुरक्षित

ByVijay Singhal

Dec 30, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सहारनपुर के न्यायिक कर्मी की मौत की गुत्थी उलझ गई है। परिवार के लोग जहां इस मौत को नहाने के दौरान हुई बता रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग इसकी तह तक जाने के प्रयास में हैं। शव के पोस्टमार्टम में मौत के कारणों की सही जानकारी न मिलने के बाद बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी। इधर, बुधवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मारपीट कर अस्पताल में तोड़फोड़ करने के मामले में नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम का गठन कर लिया है। मंगलवार को सहारनपुर निवासी राजकुमार सेतिया अपनी पत्नी रमा और पुत्री दीक्षा के साथ वृंदावन आए थे। रमणरेती स्थित राधा विनोद आश्रम के कमरा नंबर 107 से प्रबंधक ने राजकुमार को अचेतावस्था में पुलिस की मदद से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की पत्नी रमा ने पुलिस को बताया कि बाथरूम में नहाने के दौरान राजकुमार की मृत्यु हो गई जबकि पीएम रिपोर्ट इसकी पुष्टि नहीं करती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार के स्वांस नली में न कार्बन मिला और न धुआं, फेफड़ों में भी कोई इंफेक्शन या कमी नहीं पाई गई है। इधर मौत का कारण क्या हो सकता है, यह तो रिपोर्ट के बाद सामने आएगा लेकिन मृतक के पेट में पिंक कलर का फूड मिलने के बाद बिसरा को प्रिजर्व कर लिया गया है। अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।  वृंदावन कोतवाली के प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि ‘अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.