हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में विश्वप्रसिद्ध प्रेम मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए अब फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) द्वारा कराया जा रहा है जो श्रद्धालुओं और आम राहगीरों दोनों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। प्रेम मंदिर में रोज़ाना देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भीड़ का बड़ा हिस्सा मंदिर के सामने सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे भारी जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनती रही है। स्थानीय लोग, व्यापारी और वाहन चालक लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे थे। भीड़ नियंत्रित करने के उद्देश्य से कुछ समय पहले एमवीडीए ने प्रेम मंदिर के सामने की रेलिंग को बंद कर दिया था, लेकिन यह अस्थायी समाधान था। अब फुट ओवर ब्रिज बनने से श्रद्धालु बिना सड़क पार किए सीधे मंदिर तक पहुंच सकेंगे, जिससे सड़क पर भीड़ कम होगी और ट्रैफिक सुचारु रूप से चल सकेगा। एमवीडीए के अधिकारियों का कहना है कि फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
