• Fri. Feb 13th, 2026

लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप यादव पहुंचे वृंदावन, बोले- यहां आकर मिलती है ऊर्जा

ByVijay Singhal

Dec 30, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव एक बार फिर ब्रज की यात्रा पर आए हैं। वैसे वे पूर्व में यहां कभी बांसुरी बजाते दिखाई देते थे तो कभी ब्रजवासी के रूप में माथे पर चंदन तन पर कुर्ता-पजामा पहने वृंदावन की गलियों में घूमते हुए। इस बार भी उनका अंदाज खास था। बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव धार्मिक यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को वृंदावन पहुंचे। यहां आकर वे वृंदावन की रज में रम गए। वृंदावन धार्मिक यात्रा के दौरान तेज प्रताप ठाकुर बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली निधिवनराज मंदिर पहुंचे। यहां काफी देर तक वृंदावन की पावन रज में बैठे रहे। तेज प्रताप ने निधिवनराज मंदिर में दर्शन व पूजन कर ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि वृंदावन आकर उन्हें ऊर्जा मिलती है। राजनीतिक प्रश्नों पर बोलने से बचते रहे। इतना ही कहा कि वह जब भी जिंदगी की भागदौड़ से थक जाते हैं तब ब्रज भूमि की ओर चले आते हैं। यहां आकर उन्हें शांति मिलती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.