हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन को देशभर से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन वृंदावन आते हैं और रातभर सड़क पर खड़े होकर उनकी रात्रिकालीन पदयात्रा के दर्शन को जागते हैं। सुबह जब संत प्रेमानंद श्रीराधा केलिकुंज से श्रीकृष्ण शरणम स्थित आवास पर लौटते हैं, तब भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन को सड़क पर मौजूद रहते हैं। संत के समीप तक पहुंच पाना श्रद्धालुओं के लिए मुमकिन नहीं। ऐसे ही संत प्रेमानंद के पैर छूने के प्रयास में शुक्रवार की सुबह एक श्रद्धालु युवक में संत की टोली में चल रहे साधु ने इतनी तेज धक्का मारा, जिससे वह युवक जमीन पर जा गिरा। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। राधानाम का प्रचार-प्रसार कर दुनियाभर में ख्याति प्राप्त करने वाले संत प्रेमानंद हर रात छटीकरा स्थित श्रीकृष्ण शरणम से पदयात्रा करते निकलते हैं और रमणरेती स्थित श्रीराधा केलिकुंज पहुंचते हैं। यहां से सुबह साढ़े नौ बजे संत एकबार फिर श्रीकृष्ण शरणम के लिए निकलते हैं, तो आश्रम के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ होने के चलते संत उन्हें कुछ दूरी तक पैदल ही चलकर दर्शन देते हैं। जब संत प्रेमानंद आश्रम के साधुओं के घेरे में श्रीराधा केलिकुंज से निकले तो एक श्रद्धालु युवक उनके समीप पहुंचकर पैर छूने का प्रयास करने लगा। ये देखते ही टोली में शामिल एक साधु ने उसे खींचकर सड़क पर धक्का दे दिया और युवक सड़क के फुटपाथ पर जा गिरा।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
