• Thu. Nov 5th, 2026

ऑपरेशन सिंदूर जारी… सुधांशु त्रिवेदी बोले- ‘जिन्होंने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा, हमने उनके आकाओं के घर उजाड़े

Byvijay.singhal1233

May 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिन्होंने हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़ने का प्रयास किया, हमने उनके आकाओं के घर उजाड़ दिए। कांग्रेस को परिपक्व विपक्ष की भूमिका निभाना सीखना होगा। वह भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत पांञ्चजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित नगर निगम सम्मेलन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। आपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि आपरेशन सिंदूर अभी चल रहा है, किसी प्रकार के युद्ध विराम जैसे शब्द का प्रयोग भारत सरकार ने नहीं किया है। यह अल्प विराम है। कांग्रेस के नेता जो संसदीय दल में विदेश गए हैं, वह परिपक्व बयान दे रहे हैं, कांग्रेस को इस विषय पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। सन 2016 और 2019 में वह सुबूत मांग रहे थे, लेकिन इस बार सुबूत बिखरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जो जैसे बात करेगा, उससे उसी की भाषा में बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि 26-11 के हमले के बाद सेना हमले के लिए तैयार थी, लेकिन मनमोहन सिंह सरकार ने सेना को मौका नहीं दिया । यह वायु सेना अध्यक्ष पाली होमी मेजर ने अपनी किताब में भी लिखा था। भाजपा नेता ने कहा, कि कांग्रेस को डर था, इससे उपजे राष्ट्रवाद से भाजपा को फायदा न हो जाए। जिन्होंने भारत पर हुए हमलों को सियासत की तराजू पर तौला है, वह प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प को समझने की क्षमता नहीं रखते हैं। हमारा मानना है पीओके हमारा है, भारत के कश्मीर की बाधा 370 हटा के दिखाई। सुधांशु ने कहा, कि एक समय आएगा, जब पीओके की जनता कहेगी, वह भारत का हिस्सा बनना चाहती है। शशि थरुर पर कहा कि शशि थरुर को विदेश मामलों की अच्छी समझ है। उनके नाम पर आपत्ति करना दर्शाता है कांग्रेस किस मानसिकता में हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.