• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में सलमान खुर्शीद ने कहा- हम RSS की लिखी स्क्रिप्ट पर नहीं चलते

ByVijay Singhal

Dec 30, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद गुरुवार को मथुरा पहुंचे। सलमान खुर्शीद और प्रदेश अध्यक्ष ब्रज लाल खाबरी का नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सलमान खुर्शीद ने भाजपा पर बयान देते हुए कहा कि उनको सलमान से या राम से दिक्कत है।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण 3 जनवरी से शुरू होगा। 3 जनवरी को यात्रा उत्तर प्रदेश के लोनी से प्रवेश करेगी। 3 जनवरी को यात्रा लोनी में रहेगी। इसके बाद बागपत और शामली जायेगी। उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 3 दिन रहेगी। इस यात्रा का उद्देश्य सीधे संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। मीडिया से रूबरू होने के दौरान पत्रकारों ने सवाल किया कि कांग्रेस के संगठन की स्थिति अच्छी नहीं है। इस पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि संगठन की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने तय किया कि अध्यक्ष ऐसा हो जो पार्टी के लिए पूरा समय दे सकें। मलिकार्जुन खड़गे संगठन को मजबूत करने के लिए हमेशा प्रयासरत हैं और समय दे रहे हैं। मीडिया से मुखातिब हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि मजहब अलग हो सकते हैं लेकिन सभी मजहब समान हैं। उन्होंने भगवान राम का नाम लिया सम्मान दिया उनको ठेस क्यों लग रही है। महात्मा गांधी ने सीख दी कि भगवान सबके हैं हम उनकी सीख पर चलते हैं न कि भाजपा, आरएसएस की लिखी स्क्रिप्ट पर। हमारी संस्कृति में राम कृष्ण का क्या महत्व है यह किसी को बताने की जरूरत नहीं हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.