हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में श्मशान भूमि के निर्माण कार्य रुकवाने से आहत शिकायतकर्ता ने अधिशाषी अधिकारी पर भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने राष्ट्रपति और सीएम योगी को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। बता दें कि गोवर्धन के डीग मार्ग स्थित महदार कुंड के पास ठाकुर समाज के श्मशान स्थल राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं। आरोप है कि एक कोलोनाइजर ने श्मशान भूमि की जमीन पर कब्जा कर रखा है। तेजपाल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गोवर्धन श्मशान भूमि को कब्जा मुक्त कराकर निर्माण कराने के लिए पिछले एक साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। उनका कहना है कि राजस्व टीम ने श्मशान भूमि की जमीन को चिह्नित कर दिया। अधिशाषी अधिकारी ने श्मशान भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कराया। कॉलोनी के कुछ लोगों ने महिलाओं को आगे कर विरोध करा दिया था। इसके बाद अधिशाषी अधिकारी ने निर्माण कार्य बंद करा दिया। श्मशान भूमि के निर्माण कार्य बंद कराने से आहत होकर तेजपाल सिंह ने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के लिए पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु मांगी है। इस मामले में अधिशाषी अधिकारी आलोक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्मशान स्थल के निर्माण कार्य पर न्यायालय ने स्थगन आदेश किया है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में निर्माण कार्य बंद है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
