• Tue. Nov 3rd, 2026

निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Byvijay.singhal1233

May 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निजीकरण के विरोध में टीजीटू, संविदाकर्मी, जेई और अधिकांश एसडीओ कार्य बहिष्कार कर कैंट स्थित बिजलीघर पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हॉल में बैठे रहे। इस दौरान अपनी समस्याओं को लेकर आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कैंट स्थित बिजलीघर पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांग को दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि यदि निजीकरण को वापस नहीं लिया तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। इस दौरान काम बहिष्कार के चलते फॉल्ट आदि की समस्याएं भी दूर नहीं हो रही हैं। कैंट स्थित बिजलीघर से पोषित बालाजीनगर और मोतीनगर क्षेत्र की अंडरग्राउंड लाइन 10 दिन से खराब है। उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं ने बिजलीघर में शिकायत पत्र भी दिया है लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। एसडीओ कैंट बिजलीघर अजय कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं ने शिकायत पत्र दिया है। इस शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। लाइन को ठीक करने के लिए ठेकेदार से कह दिया है, लेकिन उसके पास मजदूर उपलब्ध नहीं हैं। शुक्रवार तक समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.