हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव नगला मोहन में बुधवार सुबह खेत के पाइप लाइन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इस तरह बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे एवं ईंट पत्थर चले। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव नगला मोहन निवासी किसान महेश व गजेंद्र के बीच खेत में पानी की पाइप डालने को लेकर विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया। गांव में पहुंचते ही दोनों में जमकर कहासुनी हुई। फिर मारपीट होने लगी। मारपीट के बाद लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले।
बताया जा रहा है कि महेश पक्ष के लोगों ने गजेंद्र पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया और फिर ईंट पत्थर फेंकने लगे। जिसमें गजेंद्र पुत्र मुख्तार व हेमलता बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बलदेव सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने पर मथुरा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। गांव में लाठी-डंडे व ईंट पत्थर फेंकने से दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव में हुए झगड़े का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्षेत्राधिकारी महावन आलोक सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों में हुए झगड़े का वीडियो वायरल हुआ है। इसके आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
