• Sun. Nov 1st, 2026

बारिश ने ढीले किए नौतपा के तेवर, लुढ़का तापमान

Byvijay.singhal1233

May 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आंधी और बारिश ने नौतपा के तेवर ढीले कर दिए हैं। रविवार रात को हुई रिमझिम बारिश से अधिकतम तापमान लुढ़क गया है। सोमवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से भी मौसम सुहावना रहा। दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रही। शनिवार रात को हुई तेज बारिश से नाले-नालियां उफनकर बहे तो जमा गंदगी पानी के वेग के साथ बह गई। साथ ही नाला सफाई के दौरान सड़कों पर डाली गई सिल्ट भी बारिश के पानी में बह गई। नौतपा के दूसरे दिन सोमवार सुबह करीब पांच बजे आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद हवा चलने लगी। थोड़ी देर बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब घंटे तक ऐसा मौसम बना रहा। सुबह सात बजे के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ हो गया। फिर दिनभर बादल छाए रहे। सोमवार दोपहर का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटे में करीब दो डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग की वेबसाइट अनुसार, मंगलवार और बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार जताए हैं। दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी होगी। इसके अलावा 31 मई को भी बारिश और आंधी आने की संभावना जताई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.