• Fri. Nov 27th, 2026

सामूहिक दुष्कर्म का शिकार महिला को सात दिन बाद आया होश

Byvijay.singhal1233

May 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दुष्कर्म का शिकार हुई महिला की पहचान हो गई। महिला ने टेंपो सवार पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने और बेहोश होने पर छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 10 दिन पहले एक महिला जिला अस्पताल आई थी। महिला की हालत गंभीर थी। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर किया। एक सप्ताह बाद महिला को होश आया, लेकिन उसकी मानसिक हालत ठीक होने पर तीन दिन का समय और लग गया। महिला ने रविवार को बताया कि वह गोवर्धन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला के अनुसार उसे पांच लोगों ने जबरन टेंपो में बिठा लिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह बेहोश हो गई तो उसे रास्ते में पटक कर चले गए। सीओ गोवर्धन आलोक कुमार ने बताया कि महिला जो अपना गांव बता रही है। वह उनके थाना क्षेत्र में नहीं है। जैंत और मगोर्रा थाना क्षेत्र में हो सकता है। मगोर्रा और जैंत थाना प्रभारी ने भी महिला की गुमशुदगी दर्ज होने की बात से इन्कार किया। अस्पताल का स्टाफ भी इस बात को लेकर अचंभित है कि दस दिन तक महिला को खोजता हुआ कोई परिजन नहीं आया।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.