• Fri. Sep 11th, 2026

भट्ठों पर ईंटें गलीं, छत गिरने से भेड़ें मरीं

ByVijay Singhal

May 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। देहात क्षेत्र में सुबह आई आंधी और बारिश से कई स्थानों पर बड़ा नुकसान हुआ है। भट्ठों पर बारिश से कच्ची ईंटें गल गईं, वहीं मांट में कमरे की छत गिरने से आधा दर्जन भेड़ मर गईं। मांट क्षेत्र के गांव कुड़वारा में आंधी और बारिश से रामनिवास सिंह के कमरे की छत गिर गई। मलबे Ajit दबकर आधा दर्जन से अधिक भेड़ मर गईं। राधाकुंड में बारिश से कई स्थान पर जलभराव हो गया और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सड़क पर लगे होर्डिंग, बिजली के खंभे व पेड़ गिर गए। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर नगर की सफाई कराई। टैंटीगांव क्षेत्र में रविवार की तड़के तीन बजे आयी आंधी व बारिश से क्षेत्र में संचालित पांच दर्जन ईंट-भट्ठों पर कच्ची ईंटें गल गईं। भट्ठा स्वामी ठाकुर ओमवीर सिंह, संजय रावत, देवेन्द्र कुमार, सुनील कुमार ने बताया कि काफी नुकसान हुआ है। नंदगांव में बारिश से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है। बरसाना स्थित 33 केवीए लाइन में फॉल्ट हो जाने से नंदगांव, बरसाना सहित आधा दर्जन फीडरों की बिजली गुल हो गई जो दोपहर बाद करीब पौने पांच बजे बहाल हो सकी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed