• Fri. Sep 11th, 2026

आंधी ने मचाई तबाही, बिजली ठप, पेड़ भी धराशायी

ByVijay Singhal

May 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शनिवार देर रात को  मौसम ने करवट बदल ली। रात 11 बजे के करीब धूलभरी तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई। जिले भर में जहां बिजली आपूर्ति बंद हो गई तो वहीं पेड़ टूटने से भी आवागमन बाधित रहा। देहात क्षेत्र में पेड़ टूटने की सूचनाएं अधिक रहीं। साढ़े नौ बजे के करीब देहात क्षेत्र से तेज आंधी की शुरुआत हुई। गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, मांट, सुरीर, शेरगढ़, बलदेव में तेज आंधी आई। धूलभरी आंधी इतनी तेज थी कि जो जहां था वहीं थम गया। बाजारों में दुकानदार किसी तरह सामान उड़ने से बचाने का प्रयास करते नजर आए। वहीं हवा इतनी तेज थी कि दुकानों पर लगे बोर्ड, होर्डिंग्स, टिनशेड उड़ गए। इसके अलावा कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ भी टूट गए। बरसाना में गोवर्धन रोड पर पेड़ टूटकर गिरने से रास्ता बाधित हो गया। अन्य क्षेत्रों में भी पेड़ टूटने से आवागमन बाधित हुआ। शहर में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। रात 10 बजे के करीब अचानक आई आंधी से बचने के लिए लोग बाजारों और सड़कों पर आसरा ढूंढते नजर आए। वहीं बिजली आपूर्ति शहर में भी बंद रही। आंधी के चलते कई जगह बिजली के खंभे और लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। करीब 20 मिनट बाद ही आंधी रुकने के बाद विद्युत निगम ने लाइनों की पेट्रोलिंग शुरू करा दी है। आंधी की रफ्तार को देखते हुए विद्युत निगम भी चिंतित है। निगम को बड़ा नुकसान होने की आशंका सता रही है। हालांकि वास्तविक स्थिति पेट्रोलिंग के बाद ही साफ हो सकेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed