हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में साढ़े तेरह करोड़ नाम संकीर्तन महोत्सव में तीसरे दिन आयोजन ऐतिहासिक बन गया, जब पश्चिम बंगाल के नवद्वीप धाम से लाई गईं श्री चैतन्य महाप्रभु की चरण पादुकाएं महोत्सव में पहुंचीं। गौड़ीय वैष्णव परंपरा में अत्यंत पूजनीय इन पादुकाओं का महाप्रभु ने संन्यास ग्रहण से पूर्व अपनी पत्नी विष्णुप्रिया देवी को सौंपा था। विष्णुप्रिया देवी ने जीवन भर इन पादुकाओं की पूजा की और आज ये पावन पादुकाएं कोलकाता के नवद्वीप के धमेश्वर महाप्रभु मंदिर में पूजित हैं। इन चरण पादुकाओं को वृंदावन तक लाने का पुण्य कार्य धमेश्वर महाप्रभु मंदिर के तीन प्रमुख गोस्वामियों सुदीन गोस्वामी, जयंत गोस्वामी और प्रदीप कुमार गोस्वामी द्वारा संपन्न हुआ। तीनों ही गोस्वामी फ्लाइट से नई दिल्ली पहुंचे और वहां से कार से वृंदावन लेकर पहुंचे। जैसे ही चरण पादुकाएं महोत्सव स्थल पर पहुंचीं, सारा वातावरण हरि बोल और जय श्री चैतन्य के उद्घोषों से गूंज उठा। संध्याकालीन नंदोत्सव के अवसर पर पंडित राकेश चौरसिया के बांसुरी वादन ने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु इस क्षण को देखकर भाव विभोर हो उठे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
