• Fri. Sep 11th, 2026

जिला अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष के दो आईसीयू बेड की हालत खराब

ByVijay Singhal

May 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जनपद में इन दिनों भीषण गर्मी के कारण मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है, लेकिन ऐसे में आकस्मिक विभाग में 2 आईसीयू बेड के कक्ष की हालत खराब है। हर तरफ गंदगी है। मशीनें भी धूल फांक रहीं हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया। इमरजेंसी वाले मरीज भी उपचार मिलने के उद्देश्य से पहुंचते हैं। आकस्मिक विभाग में मरीजों का उपचार करने के लिए 2 आईसीयू बेड वाला कक्ष बना है लेकिन इस कक्ष में गंदगी इधर-उधर बिखरी है। इसके साथ ही वार्ड में उपयोग होने वाली मशीनें कूलर के पीछे रखी हैं, जिनमें धूल जम गई है। मरीज के भर्ती होने वाले कक्ष में स्टाफ व मरीजों के तीमारदार इसमें आराम फरमाते मिले। इसमें पानी की खाली बोतल और खाली दवाइयों के डिब्बे रखे थे। ऐसा लग रहा था कि यह सिर्फ दिखाने के लिए बनाया गया है। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि पिछले सप्ताह इस कक्ष की सफाई कराई थी। अगर वहां अव्यवस्था है और सफाई नहीं हो रही है तो साफ-सफाई कराई जाएगी। जिससे आने वाले गंभीर मरीजों को इसमें भर्ती किया जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed