हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोरोना संक्रमण से लड़ने के प्रयास शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रमुख मंदिरों से लेकर बाजारों में सतर्कता बरती जा रही है। हर दिन चार सौ से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर से प्रवेश दिया गया। बुधवार को भी लगभग ४०० सैंपल जांच के लिए भेजे गए। रैपिड रिस्पांस टीम और सर्विलांस टीम सक्रिय है। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए जनपद में सैंपलिंग का काम तेजी पर है। सभी ब्लॉक के साथ-साथ मथुरा जिला अस्पताल और वृंदावन के सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल में 400 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसमें एंटीजन एवं आरटीपीसीआर सैंपल हैं। बांके बिहारी मंदिर आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। मेडिकल बूथ पर तैनात कर्मचारियों ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग कीं। इसके बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर से प्रवेश दिया गया। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि आने वाले पांच दिन चुनौती भरे होंगे। साल के अंत और नए वर्ष की शुरुआत पर जनपद में भारी भीड़ होने की संभावना है। जहां देश भर से लोग यहां आएंगे। ऐसे में संक्रमण को रोकना बड़ी चुनौती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
