• Thu. Feb 12th, 2026

गंगा दशहरा से पहले यमुना की सफाई पर जोर

ByVijay Singhal

May 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गंगा दशहरा पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम व एसएसपी ने मठ-मंदिरों व यमुना घाटों पर साफ-सफाई और यमुना के अंदर बैरीकेडिंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कंट्रोल रूम, चेंजिंग रूम, सीसीटीवी कैमरे और मोटरबोट की व्यवस्था करने को कहा है। पांच जून को गंगा दशहरा का पर्व है। इसलिए सुगम व्यवस्थाएं बनाने के लिए अधिकारियों ने पहले से कमर कस ली है। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने घाटों पर गोताखोर को तैनात, पुलिस गश्त और यमुना के पानी की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि पर्याप्त मात्रा में बैराज से पानी खोला जाए ताकि श्रद्धालु अच्छे से स्नान कर सकें। वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क रहने को कहा है। एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम एफआर पंकज वर्मा, समस्त उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी, स्वास्थ्य, लोक निर्माण और गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.