हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 28 दिसंबर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज कुमार ने अवगत कराया है की सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) , आगरा कपिल देव सिंह ने बस यूनियन के पदाधिकारियों साथ बैठक की । तदोपरान्त प्रवर्तन दलों द्वारा महुअन टोल प्लाजा पर 62 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाये गये । सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आगरा कपिल देव सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा कोहरे से बचाव की जानकारी से संबंधित पम्पलेट्स का वितरण भी किया गया । शीतऋतु में सड़क यात्रा करने में कोहरा एक बड़ी समस्या साबित होता है। कोहरे में दृश्यता कुछ ही मीटर रह जाती है और प्रायः सड़क दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कुछ सावधानियां बरत कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। यथा सम्भव कोहरे में यात्रा न करें। समय अवश्य बहुमूल्य है परन्तु जीवन अनमोल है । कोहरे में चलने की विवशता होने पर अपने वाहन को धीमी गति पर चलायें, अपनी खिड़की के शीशे थोडा खुला रखें । हल्का हीटर चलाकर उसकी हवा विन्डस्क्रीन की ओर कर दें इससे विन्डस्क्रीन पर भाप नही जमेगी। अपने वाहन की हेड लाइट लो बीम पर रखें, अपने वाहन के आगे और पीछे के इन्डिकेटर जलते बुझते ( ब्लिंक ) रखें, स्टीरियो या एफएम को बन्द कर दें, अपने वाहन से आगे एवं पीछे चल रहे वाहन से एक निश्चित दूरी बनाये रखें । ब्रेक धीरे लगायें, ओवरटेक न करें, सड़क के बीच में खराब खडे व सड़क किनारे पार्क किये वाहनों से सावधान रहें । कोहरे के कारण अक्सर दृष्टि भ्रम हो जाता है । गति धीमी रखते हुये सड़क के बायें किनारे के सहारे चलें । सड़क के बीच में कदापि न चलें । फोर लेन या शहरी क्षेत्र जहां डिवाइडर हो , वहां डिवाइडर के सहारे चलें । यदि दिन में कोहरा हो तो दिन में भी हेडलाइट ऑन कर दें । अपने निजी वाहनों के पीछे लाल रेट्रोरिफ्लक्टिव टेप लगवायें । व्यवसायिक वाहनों में मानक के – व अनुसार आगे की ओर सफेद व पीछे की ओर लाल रेट्रोरिफ्लक्टिव टेप लगा होना अनिवार्य है । बैठक में बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ – साथ वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, द्वितीय दल मथुरा श्रीमती नीलम एवं राकेश निगम द्वय यात्रीकर अधिकारी मथुरा उपस्थित रहे ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
