हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में लैंप लाइटिंग और वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद वक्रतुड महाकाय मन्त्रोच्चार के माध्यम से छात्राओं ने आध्यात्मिक वातावरण बना दिया। इस उपलक्ष्य पर रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के उप महासचिव स्वामी सत्येशानंद महाराज और रवि स्कूल ऑफ़ नर्सिंग, आगरा की प्रधानाचार्या डॉ सीमा जांगिड़ उपस्थित रहीं। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम स्कूल ऑफ़ नर्सिंग वृंदावन की प्रधानाचार्य कुमारी रेणु बाला सिंह ने स्वागत भाषण में नर्सेज के दायित्वों का उल्लेख किया और नर्सिंग-सेवा के प्रारम्भ होने के इतिहास से श्रोताओं को अवगत कराया। रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन बेलुड़ मठ पश्चिम बंगाल के उप महासचिव स्वामी सत्येशानंद महाराज ने कहा कि सेवाश्रम का आदर्श वाक्य है मनुष्य की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। इस प्रकार जाति, पंथ या धर्म की परवाह किए बिना भक्ति और प्रतिबद्धता की भावना के साथ रोगियों की सेवा करना हमारा धर्म है। सेवाश्रम स्कूल छात्राओं को ज्ञान प्राप्त करने, कौशल विकसित करने और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रशिक्षित करता है और उन्हें उपरोक्त आदर्श के साथ सक्षम, कुशल नर्स के रूप में कर्तव्यों का पालन करने में सक्षम बनाता है। उद्बोधन के दौरान उन्होंने मां सारदा देवी के जीवन से प्रेरणा लेने का उपदेश दिया। सत्येशानंद महाराज ने कहा कि वे जगत की माता है और सेवा की भावना हम उनसे ग्रहण कर सकते हैं।रवि स्कूल ऑफ़ नर्सिंग, आगरा की प्रधानाचार्या डॉ सीमा जांगिड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘असतो मा सद्गमय’ हमारी संस्कृति है और लैंप लाइटिंग उसका एक अनूठा रूप है। नर्सिंग का कार्य एक नेक कार्य है। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम धर्मार्थ अस्पताल की स्टाफ नर्स कुमारी श्रेया एस डेविड ने अस्पताल के रिपोर्ट में बताया कि यह 300 बिस्तरों वाला बहु-विशिष्ट सुविधाओं से सुसज्जित धर्मार्थ अस्पताल कैंसर चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, हृदय चिकित्सा, मूत्र रोग चिकित्सा, गुर्दा रोग (मेघ रोग) चिकित्सा, स्नायु रोग चिकित्सा जैसी विशेष सुविधाओं के अलावा अन्य सभी साधारण सेवाएं प्रदान करता है। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम स्कूल ऑफ़ नर्सिंग, वृंदावन की ट्यूटर कुमारी स्रुचि ठाकुर ने स्कूल के रिपोर्ट में उल्लेख किया कि 1981 में शुरू हुआ, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम स्कूल ऑफ नर्सिंग, वृंदावन को यू पी सरकार द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त है। यह तीन साल के जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी डिप्लोमा कोर्स के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम, नियमों और विनियमों का पालन करता है। हर साल एक बैच में अधिकतम 30 लड़कियों को प्रवेश दिया जाता है। यह छात्राओं का 41 वां बैच है। लैंप लाइटिंग में प्रारम्भिक बैच की छात्राओं ने नैतिक व निःस्वार्थ रूप से कार्य करने की शपथ ली।वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में छात्राओं को विभिन्न पुरस्कार वितरित किये गए। छात्राओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 9 छात्राओं को 3 लाख 41 हजार रुपए की छात्रवृति दी गयी। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, भक्त तथा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे|
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
