• Sat. Oct 17th, 2026

मथुरा में बारिश के चलते स्लिप हुई स्कूटी; झटका लगने से नदी में गिर गई 3 साल की मासूम

Byvijay.singhal1233

Oct 9, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के चौविया पाड़ा मौहल्ला निवासी नितेश चतुर्वेदी की 3 साल की बेटी का शनिवार को जन्मदिन था। चौविया पाड़ा के नगला पईसा निवासी नितेश ने बेटी का जन्मदिन नजदीक के ही धर्मशाला में मनाया गया। पूरे परिवार ने जन्मदिन को खूब अच्छे से सेलिब्रेट किया। जन्मदिन मनाने के बाद नितेश की पत्नी एक रिश्तेदार के साथ स्कूटी से अपनी बेटी को लेकर घर जाने के लिए निकली। लेकिन कुछ ही दूर असकुंडा घाट के नजदीक पहुंचे कि तभी स्कूटी अनियंत्रित हो कर गिर गई और हादसा हो गया।
मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर पानी का बहाव तेज था। यमुना किनारे तो स्थिति और भयावह थी। इसी दौरान जब नितेश की पत्नी बेटी को लेकर जब असकुंडा घाट के समीप से निकल रही थी तभी तेज बहाव के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई और स्लिप हो गई। स्कूटी स्लिप होने के कारण मां की गोद में मौजूद मासूम झटक गई और पानी के तेज बहाव के साथ यमुना की तरफ बहने लगी। मासूम को पकड़ने के लिए मां दौड़ती तब तक वह यमुना की लहरों में डूब गई। मां की आंखों के सामने 3 साल की मासूम बच्ची डूब गई। मां का रो-रो कर बुरा हाल है।हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची गोताखोरों को भी बुलाया लेकिन तेज बारिश और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू करने में खासी दिक्त्तों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि देर रात तक पुलिस और गोताखोर बच्ची को तलाशते रहे पर वह कहीं नहीं मिली।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.