हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील के गांव देवपुरा के ग्रामीण राशन डीलर के समर्थन में ज्ञापन देने गोवर्धन एसडीएम के कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम कमलेश कुमार गोयल को ज्ञापन दे वर्तमान डीलर को रखने की मांग की है। गांव देवपुरा में सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर पूर्व से ही दो राशन डीलरों में विवाद चल रहा है। वहीं विवाद के चलते ग्रामीणों की शिकायत पर खाद्य पूर्ति अधिकारी ने पूर्व राशन डीलर विजेंद्र को हटा कर सस्ते गल्ले की दुकान गांव के ही प्रेमपाल को दे दी थी। ग्रामीणों के अनुशार राशन डीलर प्रेमपाल जिम्मेदारी से सभी ग्रामीणों को समय पर राशन वितरण कर रहा है, लेकिन पूर्व राशन डीलर विजेंद्र आये दिन कोई न कोई अड़चन पैदा कर ग्रामीणों को राशन वितरण नही होने दे रहा है।
आरोप है कि पूर्व राशन डीलर विजेंदर ने राशन गोदाम से राशन नही उठने दिया था। जिसके कारण ग्रामीणों को इस माह का राशन भी नही मिल पाया है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने गोवर्धन तहसील पहुंच कर एसडीएम को वर्तमान राशन डीलर के पक्ष में ज्ञापन दे, पूर्व राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विभागीय जांच की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
