• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में 25 हजार का इनामी लूटेरा गिरफ्तार,17 साल से पुलिस कर रही थी तलाश, बाबाजी का भेष बदलकर रह रहा था

ByVijay Singhal

Dec 28, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा पुलिस ने 17 साल से लूट के मामले में फरार चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश भेष बदलकर रह रहा था। पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना हाई वे क्षेत्र से 2005 में लूट के मामले में फरार चल रहे शातिर अपराधी अजय शर्मा उर्फ बॉबी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। शातिर अजय 17 वर्षों से फरार चल रहा था। अजय को पकड़ने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए। मगर, सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने अजय पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। हापुड़ के बाबूगढ़ का रहने वाला अजय उर्फ बॉबी पुत्र प्रेमचंद्र शर्मा धारा 394,411 व 120 बी में दर्ज मामले में फरार था। अजय हाल में शिवहरि मंदिर ग्राम सिखेरा कोतवाली पिलखुआ हापुड़ में रह रहा था। पुलिस को इसकी 17 साल से तलाश थी। अजय पर राजस्थान के जयपुर और मथुरा के थाना में भी मुकद्दमा दर्ज हैं। अजय की तलाश में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 2005 में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा शातिर बदमाश अजय वर्तमान में भेष बदलकर रह रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम सादा कपड़ों में उस इलाके में लगाई जहां अजय साधु के भेष में ब्रह्मगिरी महाराज बन कर रहा था। पुलिस की टीम ने हापुड़ के सिखेरा इलाके में स्थित शिव हरी मंदिर के आसपास पूछताछ की। इसके बाद जब यह कन्फर्म हो गया कि ब्रह्मगिरी ही अजय है तो उसे गिरफ्तार कर लिया। अजय उर्फ ब्रह्मगिरी को गिरफ्तार कर पुलिस मथुरा थाना हाई वे ले आई। जहां अजय से पूछताछ करने पर पता चला कि 2005 में लूट करने के बाद उसने भेष बदला और साधु बन गया। पुलिस ने जब उससे पूछा कि दाढ़ी बाल क्यों कटवा रखे हैं। तो उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसका भाई के साथ झगड़ा हो गया था।जिसके कारण सर व चेहरे पर चोट आ गई थी। इसके बाद इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह पर दाढ़ी बाल कटवा दिए। पुलिस ने इस बात की तफ्तीश करने के लिए अजय के भाई कल्लू उर्फ अरुण शर्मा से बात की तो मामला सही निकला। ब्रह्मगिरी ही अजय है इस बात की पुष्टि होने पर पुलिस ने थाने ला कर नियमानुसार कार्रवाई की और उसे जेल भेज दिया। अजय को गिरफ्तार करने वालों में थाना हाई वे प्रभारी छोटेलाल यादव, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह,मनिंदर कुमार,सिपाही सतेंद्र सिंह और ओमकार सिंह शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.