• Sat. Feb 14th, 2026

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: मेडिकल परीक्षण में हुआ करोड़ों का खेल, सीसीटीवी फुटेज से खुलेंगे राज

ByVijay Singhal

May 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण में करोड़ों रुपये का खेल हुआ है। इसका राज सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में खुलेगा। इसमें दिखने वाले अभ्यर्थियों से पुलिस पूछताछ करेगी। लिखित और शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सबसे अंत में अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश थे। एटा को ऐसे 755 अभ्यर्थियों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए पुलिस लाइन में प्रक्रिया संचालित की गई। शुरूआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उसके अनुसार चिकित्सक अभ्यर्थी को जांच में फेल होने का डर दिखाकर पास करने के नाम पर एक लाख रुपये मांगते थे। ऐसे में सैकड़ों अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूले गए। नौकरी प्राप्त होने में यह आखिरी प्रक्रिया थी। इसलिए अधिकांश अभ्यर्थी किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते थे और झांसे में आकर रुपये भी देते रहे। यह पूरा खेल सुमित्रा डायग्नोस्टिक सेंटर में किया जाता था। परीक्षण से पहले अभ्यर्थियों को यहां बुलाया जाता था। उनका शारीरिक परीक्षण कर कमियां बताई जाती थीं और लेनदेन किया जाता था। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। तय तक पूरी जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश और एएसपी राजकुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को इस सेंटर की पड़ताल की। वहां मिले कर्मचारी लवकुश ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवक पुलिस भर्ती परीक्षा में चल रहे मेडिकल के लिए आए थे। तीन मई के बताए जा रहे वीडियो में डॉ. अनुभव अग्रवाल अपने सहयोगियों के साथ पैसे का लेनदेन करते दिख रहे हैं। इसमें मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. राहुल वार्ष्णेय की भी संलिप्तता पाई गई। कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को इसी डायग्नोस्टिक सेंटर से गिरफ्तार कर लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.