• Sat. Feb 14th, 2026

युवक की बीच सड़क पर पिटाई, हवा में लहराते हथियार

ByVijay Singhal

May 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए दबंगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग खुलेआम अवैध हथियार लहराते और एक युवक को लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के बांकेबिहारी चौकी अंतर्गत किशोरपुरा स्थित गांधी नगर मोहल्ले की बताई जा रही है। वीडियो में आधा दर्जन से अधिक दबंग एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर भी चले। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते यह हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने फिलहाल मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है लेकिन जांच की बात कही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.