• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में हाई अलर्ट…कृष्ण जन्मभूमि से लेकर वृंदावन तक पैनी नजर, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

ByVijay Singhal

May 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश की सीमाओं पर उत्पन्न हुए युद्ध जैसे हालात के बीच स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिले की सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एसएसपी के मुताबिक, सिविल डिफेंस के साथ-साथ पुलिस, अग्निशमन विभाग, पीएसी, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और सीआईएसएफ सहित सभी सुरक्षा बलों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एसएसपी श्लोक कुमार ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों और पोस्ट को लेकर किसी भी प्रकार की धारणा न बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सिविल डिफेंस को पूरी तरह से तैयार रखा गया है। जिले की सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोका जा सके। जिले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों से सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.