हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में जम्मू-कश्मीर के तंगधार सैक्टर में वर्ष 2018 में हुए आतंकवादी हमले में शहीद पुष्पेंद्र सिंह के परिजन भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से खुश हैं। पिता तेज सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन में आतंकवादियों की कब्र खोद दी है। इससे उनके दिल को सुकून और बेटे की आत्मा को शांति मिली है। 13 अगस्त 2018 को नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में दुश्मन से लोहा लेते हुए गांव खुटिया के पुष्पेंद्र सिंह शहीद हो गए थे। शहीद के पिता तेज सिंह और मां महावीरी ने कहा कि आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों की कब्र खोद दी, देश की सेना को बधाई है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अब रुकनी नहीं चाहिए, जब तक हर आतंकी मारा नहीं जाता। पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाना चाहिए, ताकि भविष्य में वह भारत की तरफ आंख न उठा सके। भाई बनवारी लाल ने कहा कि जैसे ही उन्हें ऑपरेशन सिंदूर की सूचना मिली परिजन के चेहरे खुशी से चमक उठे। ग्रामीणों ने भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के नारे लगाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
