हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां में मंडी समिति परिसर में एडीएम वित्त योगानंद पांडेय ने एसडीएम श्वेता के साथ सरकारी गेहूं खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कहा कि क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्राथमिकता के साथ गेहूं की खरीद की जाए। एडीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि खरीद कार्य को तेजी से पूरा किया जाए और यदि लक्ष्यों की पूर्ति नहीं होती है, तो संबंधित की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंचकर बांट, बारदाना आदि को देखा और केंद्र प्रभारी से गेहूं तुलाई, बारदाना, किसानों के पंजीकरण की जानकारी ली। उन्होंने किसानों के लिए छाया, पेयजल की व्यवस्था, गेहूं खरीद केंद्र में ही करने के निर्देश दिए। कहा कि गेहूं खरीद का काम पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। ताकि गेहूं बेचने के लिए के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। एसडीएम श्वेता ने बताया कि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते मंडी में गेहूं की आवक कम थी। वही खुले बाजार में गेहूं की कीमत ज्यादा होने से केंद्रों पर आवक कम है। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी, मंडी समिति के अधिकारी, संबंधित कर्मचारी और कई किसान उपस्थित रहे। एडीएम ने सभी से सहयोगपूर्वक कार्य करने और किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
