• Wed. May 6th, 2026

कार्यक्रम की खबर, बार-बार होने वाले चुनावों से समय व संसाधनों की बर्बादी

ByVijay Singhal

May 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में लिया गया दूरदर्शी निर्णय है। बार-बार होने वाले चुनावों से न केवल शासन प्रक्रिया बाधित होती है, बल्कि समय और संसाधनों की भी बर्बादी होती है। इस प्रणाली से देश को स्थिर और विकासोन्मुख प्रशासन मिलेगा। वह शनिवार को गोवर्धन के गुरु कृपा गार्डन में भाजपा के प्रबुद्धजन समागम काे संबोधित कर रहे थे। विषय था देश में चुनाव सुधार की दिशा में केंद्र सरकार की एक राष्ट्र-एक चुनाव की नीति। शुभारंभ अरुण सिंह, विधायक मेघ श्याम सिंह, एमएलसी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह व महापौर विनोद अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। विधायक मेघश्याम सिंह ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों में शिक्षक, अधिकारी और पुलिस बल बार-बार व्यस्त हो जाते हैं, जिससे विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि यह प्रणाली राजनीतिक स्थायित्व की दिशा में एक बड़ा सुधार है। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष ने और संचालन ज्ञानेंद्र राणा ने किया। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, हीरा सिंह कुंतल, पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालाल गौतम, मंडल अध्यक्ष कान्हा शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, पूर्व चेयरमैन पंडित खेमचंद शर्मा, सियाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.