हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन महानगर क्षेत्र में नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश पर युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है । नगर निगम एवं संस्था किंग ग्रुप के सफाई मित्रो के सहयोग से संपूर्ण मथुरा-वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत पूर्ण रूप से स्वच्छता हासिल करने में सफाई मित्रो द्वारा वर्षा रितु से पहले सभी बड़े नालों की सफाई की जा रही है। इसके अंतर्गत सभी वार्डों, गली, मोहल्ले में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई की जा रही है , नालियों की सफाई, नालियों से सिल्ट उठान का कार्य कराया जा रहा है। एवं रोस्टर अनुसार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी वार्डों समस्त कार्यों की निगरानी निगम के अधिकारियों के साथ-साथ निगम की कार्यदाई संस्था किंग ग्रुप के अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है । किंग ग्रुप संस्था के ऑपरेशन प्रबंधक हरीश सिंह ने कहा कि महासफाई अभियान के माध्यम से हम मथुरा वृंदावन शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
