• Sat. Nov 28th, 2026

नारकीय जीवन जीने को मजबूर गोपालबाग,बंशीबट के बाशिंदे

Byvijay.singhal1233

May 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में नगर पंचायत राया के वार्ड संख्या 5  के अंतर्गत आने वाले गोपाल बाग मैदान के बाशिंदे गन्दे पानी से खासे परेशान है। उन्हें बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। तो वही जहाँ रोड के चारो तरफ गंदा पानी भरा होने से माता महाबघेश्वरी का प्राचीन मंदिर होने के चलते यहाँ प्रतिदिन सेकड़ो भक्त दर्शन के लिए आते है जिससे भक्तों की आस्था के साथ खिलबाड़ हो रहा है। वही  प्रत्येक शुक्रबार हो यहां पेंठ लगती है। पास काफी समय से पुरानी पोखर ओवर फ्लो होने के कारण रास्ते में जल भराव हो जाता है। गंदा पानी रास्ते पर आने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर अधिशाषी अधिकारी से कई बार मौखिक व लिखित रूप में शिकायत की परंतु कोई भी सुनवाई न होने पर स्थानीय लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। लोगो का कहना है। अगर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नही किया गया तो वे लोग धरना देने को बाध्य होंगे वही कस्वे के बलदेव रॉड स्थित बंशीबट कालोनी के लोग भी बिगत माह से जलभराव की समस्या से त्रस्त है। कई बार शिकायत के बाबजूद भी शिकायतों का निवारण नही हो पाने से लोगो मे भारी रोष है। इस संबंध में पंचायत अध्यक्ष से हुई बातचीत में उन्होंने कहा हाल ही में हुई बारिश से ये समस्या उत्पन्न हुई है। वैसे पानी  निकासी के लिए पम्प लगाया हुआ है।जल्द ही इसका निस्तारण कराया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.