• Tue. May 5th, 2026

सिहोरा में उर्दू में लिखे अक्षर और मुस्लिम चिह्न हटवाए

ByVijay Singhal

May 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे महावन तहसील स्थित गांव पंचायत सिहोरा का बताया जा रहा है। गांव के मुस्लिम मोहल्ले में स्थित एक मकान की छजली को हरे रंग से रंगकर उस पर चांद-तारे व उर्दू के अक्षरों में लिखवाया गया था। बृहस्पतिवार शाम गांव के एक दर्जन से ज्यादा हिंदू युवा मौके पर पहुंच गए और इसका विरोध किया। चिह्न हटाने को लेकर काफी देर तक विवाद चला। बाद में मकान स्वामी के चिह्न हटा लेने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.