• Mon. May 4th, 2026

करणी सेना के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन

ByVijay Singhal

May 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला करने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने करणी सेना के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कार्रवाई की मांग के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा है। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा है कि करणी सेना ने अलीगढ़ में उनके काफिले पर हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रशासन तथा सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे भाजपा सरकार की करणी सेना को संरक्षण देने की मंशा उजागर हो रही है। उन्होंने सरकार पर दलित विरोधी नीतियों का भी आरोप लगाया है। कहा है कि डबल इंजन सरकार में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार और करणी सेना विरोधी नारेबाजी हुई। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञाप सौंपकर करणी सेना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला महासचिव सुभाष पाल, राजन रिजवी, प्रदीप चौधरी, दिगंबर सिंह जाटव, शिवचरण तोमर, चंद हाशमी, शिव दीप अग्रवाल, अभिषेक यादव, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष शबनम कुरैशी, देवकीनंदन कश्यप, राजेश्वरी वर्मा, रणवीर सिंह धनगर आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.