• Mon. May 4th, 2026

मथुरा में बनेगा 73.37 करोड़ की लागत से पांच एकड़ क्षेत्रफल में बहुमंजिला सर्किट हाउस

ByVijay Singhal

May 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अब मथुरा में 73.37 करोड़ की लागत से प्रदेश की लखनऊ के पैटर्न पर सर्किट हाउस बनाय जाएगा। करीब पांच एकड़ क्षेत्रफल में तैयार होने वाले इस सर्किट हाउस के डिजायन को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान अंतिम रूप दिया गया है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के फार्म के निकट करीब पांच एकड़ में सर्किट हाउस का निर्माण किया जाना है। पीडब्ल्यूडी ने इस नवीन सर्किट हाउस का प्रजेंटेशन किया। पीडब्ल्यूड़ी द्वारा प्रस्तुत डिजायन में कुछ संशोधन का सुझाव दिया गया है जिसमें मुख्यद्वार और वीआईपी पार्किंग स्थल शामिल है। पीडब्ल्यूड़ी द्वारा इस सर्किट हाउस का निर्माण किया जाएगा। सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि सर्किट हाउस के डिजायन के अनुसार दो वीवीआईपी और दो वीआईपी सूट्स होंगे । 10 जनरल सूट्स, 18 सिंगल सीटर रूम, 70 सीटर कांफ्रेंस हाल,72 सीटर कैफेटेरिया का निर्माण होगा। टाइप सेकेंड के दो रूम भी बनाए जाएंगे। इनके अलावा तीन मंजिल डॉरमेट्री बनाई जाएगी जिसकी प्रत्येक मंजिल पर 14 रूम होंगे। इस सर्किट हाउस के निर्माण पर 73.37 करोड़ की लागत आएगी। परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली में सर्किट हाउस की आवश्यकता को काफी समय से महसूस किया जा रहा था। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूड़ी द्वारा नवीन सर्किट हाउस की डीपीआर तैयार की गई है। मथुरा में बड़ी संख्या में वी वी आई पी, वी आई पी के आने के कारण इसकी काफी जरुरत लम्बे समय से महसूस की जा रही थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.