हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली महिला की नाबालिग पुत्री को यहीं काम करने वाला युवक अपने साथ ले गया। वहीं थाना क्षेत्र से पूर्व में लापता हुईं एक किशोरी और महिला का अभी तक पता नहीं चल सका है। पीड़िता ने नामजद के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता ने बताया कि वह पति व बच्चों के साथ भट्ठे पर मजदूरी करती है। 26 अप्रैल की रात 1 बजे भट्ठे पर मजदूरी करने वाला युवक उनकी 14 वर्षीय पुत्री को ले गया। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने तहरीर पर एटा के अलीगंज निवासी धर्मवीर पर केस दर्ज कर, किशोरी की तलाश शुरू करा दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
