• Fri. Feb 13th, 2026

UP के कारागार मंत्री PM मोदी से मिले,मथुरा जेल में बनी पोशाकों को दिखाया, समीक्षा की प्रेजेंटेशन बुकलेट दी

ByVijay Singhal

Dec 27, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार और होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कारागार मंत्री ने मुलाकात के दौरान मथुरा कारागार में निरुद्ध बंदियों द्वारा बनाई जा रही भगवान की पोशाक दिखाई। इसके अलावा कारागार मंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तर प्रदेश की जेलों में कैदियों द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों को दिखाया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने बंदियों के सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उत्तर प्रदेश के कारागार और होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे। कारागार मंत्री ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हुए शिष्टाचार भेंट की। यह पहला मौका था जब किसी प्रदेश के मंत्री ने विभागीय कार्यों को प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री से भेंट की। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अगले दिन प्रधानमंत्री से ,कारागार मंत्री ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वह अटल बिहारी वाजपेयी जी की कर्तव्यनिष्ठ और कार्य के प्रति ईमानदारी को मूलमंत्र के रूप में अपनाते हैं। मुलाकात के दौरान धर्मवीर प्रजापति ने प्रधानमंत्री को विभाग की समीक्षात्मक प्रेजेंटेशन बुकलेट भेंट की।​​​प्रधानमंत्री को कारागार मंत्री ने किया यह भेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने उनको मथुरा जिला कारागार में बंदियों द्वारा बनाई गई भगवान की पोशाक, जैन मुनियों के अंग वस्त्र, पटुका, शॉल, साड़ी भेंट की। इसके अलावा कारागार मंत्री ने अलीगढ़ जेल में बनी लकड़ी के गदा व शिवलिंग, मेरठ जेल में बने फुटबॉल, गाजियाबाद जेल में बने गणेश जी की पेंटिंग, मोमबत्ती और दिए भेंट किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कारागार मंत्री ने बुकलेट के माध्यम से जेलों में मनाए जा रहे त्योहारों के बारे में अवगत कराया। कारागार मंत्री ने PM को बताया कि प्रदेश की जेलों में रक्षा बंधन, करवा चौथ, दिवाली, भाईदूज जैसे पर्व मनाए जा रहे हैं। इसके अलावा जेलों में सुबह बंदी गायत्री मंत्र एवम महा मृत्युंजय मंत्र पढ़ते हैं। इससे उनकी सोच में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिल रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बंदियों के सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों की तारीफ करते हुए सराहना की। धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि उत्तर प्रदेश की जेल अब असल मायने में सुधार गृह बन गई हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.