हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अक्षय तृतीया के दिन जिले में शादियों के लिए अधिकांश होटल, बैंक्वेट हॉल और धर्मशाला बुक हैं। सभी की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इस बार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है। अक्षय तृतीया के दिन विवाह समारोह की धूम रहेगी। ऐसे में अक्षय तृतीया पर होने वाले कारोबार को लेकर दुकानदारों ने खास तैयारियां की हैं। अबूझ मुहूर्त में जिले में करीब 800 जोड़े परिणय सूत्र के बंधन में बधेंगे। अक्षय तृतीया वह दिन होता है, जिसमें शादी के लिए पंडित से मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं होती। ऐसे में इस मुहूर्त पर सबसे ज्यादा विवाह समारोह होते हैं। इन शादियों को लेकर तमाम बैंक्वेट हॉल और धर्मशालाओं में एडवांस बुकिंग के साथ ही पार्कों में भी उन लोगों द्वारा शादी के लिए टैंट लगाए जाएंगे, जिन्हें बैंक्वेट हाॅल या धर्मशाला की बुकिंग नहीं मिली है। शादी के परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़े अक्षय तृतीया के दिन फेरे लेने के लिए सालभर इंतजार करते हैं। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन शादी करने वालों का जीवन बेहद सुखमय रहता है। क्योंकि अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा इस दिन अपने सबसे उज्ज्वल चरण में रहते हैं। मथुरा-वृंदावन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मथुरा-वृंदावन में लगभग सभी होटल, बैंक्वेट हॉल, रिसोर्ट अक्षय तृतीया पर होने वाले विवाह समारोह के लिए पहले से बुक हो चुके हैं। जिले में 850 होटल, बैंक्वेट हॉल संचालित हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
