• Sat. May 2nd, 2026

गैंगस्टर की 41 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क

ByVijay Singhal

Apr 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में नामजद आरोपी थाना बरसाना के गांव हाथिया निवासी सलीम जाफर की लगभग 41 लाख 25 हजार रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया। आरोपी पर कथित सोने की ईंट के नाम पर ठगी करने का आरोप था। नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल, अपराध निरीक्षक चेतराम शर्मा, राजस्व निरीक्षक हरीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस बल ने आरोपी के गांव हाथिया स्थित आवास पर दबिश दी और यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सलीम जाफर द्वारा गैंग के अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को नकली सोने की ईंट दिखाकर उनके साथ धोखाधड़ी कर अवैध संपत्ति अर्जित की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.