• Sat. May 2nd, 2026

आपत्तिजनक पोस्ट पर तकरार…पुलिस की गाड़ी के सामने लेटे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, दो घंटे तक हंगामा

ByVijay Singhal

Apr 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सोमवार को पुलिस द्वारा कांग्रेस पदाधिकारी को हिरासत में लेने के बाद कांग्रेसियों और पुलिस में तकरार हो गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुलिस की कार के सामने लेट गए। करीब दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने कार्यकर्ता को छोड़ा। दरअसल, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने रविवार को फेसबुक पर भाजपा सरकार की आलोचना की थी। उनका आरोप था कि अलीगढ़ में भाजपा समर्थकों ने तीन दलितों को निर्वस्त्र करके बेरहमी से पिटाई की थी। इस मुद्दे को तूल देने के लिए उन्होंने रविवार को फेसबुक पर सरकार की विफलता और निष्क्रियता की आलोचना करते हुए पोस्ट कर दी। साथ ही बसपा पर भी टिप्पणी कर दी। मायावती को भाजपा हितैषी बता दिया। फेसबुक पर इतने शब्द लिखने के बाद कुंवर सिंह की यह पोस्ट सोमवार को वायरल होने लगी। मामला साइबर सेल के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने चिन्हित करके कुंवर सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस घर से उठाकर उन्हें सिविल लाइन चौकी ले गई। जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंच गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर भी पुलिस चौकी पहुंच गए। कांग्रेसियों व पुलिस में नोकझोंक शुरू हो गई।कुंवर सिंह को छुड़ाने के लिए मुकेश धनगर पुलिस की कार के आगे लेट गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कार के आगे से हटाया। कांग्रेसियों ने पुलिस वि रोधी नारे लगाए। दो घंटा तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने कुंवर सिंह को छोड़ दिया। सीओ भूषण वर्मा ने बताया है कि कुंवर सिंह के खिलाफ 151 में कार्रवाई की गई है। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि भाजपा सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है। सरकार की आलोचना करने वालों पर दबाव बनाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.