हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में सोमवार सुबह समय करीब 3.45 बजे थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 92.500 पर नोएडा से आगरा की तरफ़ जाते समय कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कैंटर में घुस गई। हादसे में कार सवार दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह तड़के जितेंद्र सिंह पुत्र हरिशंकर निवासी ग्राम भूरामई खेरा थाना सादाबाद जिला हाथरस, हाल तैनाती- 15 वी वाहिनी पीएसी आगरा और उमेंद्र पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी मैनपुरी थाना कोतवाली उम्र करीब 40 वर्ष हाल तैनाती एसीपी ऑफिस किरावली आगरा यमुना एक्सप्रेसवे नोएडा से आगरा की तरफ़ जा रहे थे। माइलस्टोन 92.500 पर सामने चल रहे कैंटर में कार अनियत्रिंत होकर घुस गई, जिसमें दोनों पुलिस कर्मी घायल हो गये। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि घायलो को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गभीर होने पर परिजन आगरा रेफर कर ले गये है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
