• Fri. Feb 13th, 2026

जिला अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ मुठभेड़ में घायल अंतरराज्यीय चोर, दो सिपाही निलंबित, मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

Dec 27, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मुठभेड़ में घायल अंतरराज्यीय चोर सोमवार सुबह पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। वह जिला अस्पताल में भर्ती था। एसएसपी ने उसकी निगरानी में तैनात दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव ने निलंबित कर दिया। चोर से मिलीभगत मानते हुए सिपाहियों समेत तीन लोगों पर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। पुलिस की चार टीमें चोर की तलाश में जुटी हुई हैं।

थाना शेरगढ़ पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में घायल शातिर चोर असरू 24 वर्षीय निवासी जंघावली को गिरफ्तार करके जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी को आपातकालीन कक्ष के ऊपर बने बच्चा वार्ड के पलंग नंबर दो पर भर्ती किया गया था। उसकी निगरानी के लिए सिपाही रवि और राजवीर को तैनात किया गया था। सोमवार सुबह पौने छह बजे जब पुलिसकर्मी पलंग संख्या एक पर थे और चार पर भर्ती बच्चे की मां बच्चे को दीवार की तरफ मुंह करके दूध पिला रही थी। तभी असरू ने अपने पलंग से बंधी हथकड़ी खोल ली और भाग निकला। आवाज सुनकर दोनों पुलिसकर्मी पकड़ने के लिए भागे तो एक सिपाही बेंच से टकराकर पलंग संख्या एक के पास गिर गया और दूसरा वार्ड के बाहर फर्श पर फिसल गया। दोनों पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल के सामने स्थित चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सहायता के लिए बुलाया। पुलिसकर्मियों ने अस्पताल के आसपास के दुकानदारों से आरोपी के बारे में पूछा लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। शेरगढ़ पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और स्वॉट टीम ने चोर को आसपास तलाशा लेकिन उसका पता नहीं लग पाया। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। दोनों सिपाही और चोर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.