हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गंगाजल की लीक पेयजल लाइन को दुरुस्त करने में जल निगम खानापूर्ति कर रहा है। जंक्शन रोड के बीच में मंदिर के पास चार दिन पहले ठीक हुई पेयजल लाइन शनिवार को फिर से लीक होने लगी। सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। दरअसल, भरतपुर गेट से एसबीआई चौराहे को जोड़ने वाले मार्ग के बीच में मंदिर के पास कई दिनों से पेयजल लाइन से पानी लीक हो रहा था। इस दौरान जल निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को इस लाइन को ठीक करा दिया। कर्मचारियों ने लीक लाइन को दुरुस्त करने में खानापूर्ति की। इससे शनिवार को यह लाइन फिर से लीक होने लगी। जेई अजय कुमार ने बताया है कि गंगाजल की पेयजल लाइन में लीक पाया गया था। इसे ठीक करा दिया गया था। अगर फिर लीक हो रही है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
