हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कैफे खोलने के नाम पर महिला के साथ ठगी हो गई। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ओमेक्स इंटरनिटी निवासी मंजू शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके साथ कैफे के नाम पर करीब 5 लाख रुपये की ठगी की गई है। उन्होंने आरोप ओमेक्स में रहने वाले एलिजाबेथ थमस, मोहित शर्मा और रोनी थमस पर लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उक्त आरोपियों ने बरसाने में ओ बैठ नामक कैफे बंद करने की बात कहकर उसमें लगे फर्नीचर और अन्य सामान को बेचने की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि पूरा सेटअप 5 लाख रुपये में सौंप दिया जाएगा। मंजू शर्मा और उनके पति राजेश शर्मा ने कुल 3,86,000 रुपये यूपीआई के माध्यम से और एक लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद आरोपियों ने ओमेक्स छोड़कर चंद्रोदय मंदिर स्थित माधव कुटीर में रहने लगे। जब मंजू ने सामान के बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और अंततः पैसे लौटाने से इन्कार करते हुए धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
