• Tue. Apr 28th, 2026

मथुरा के गांव दौलतपुर में 3 सहायक अध्यापक निलंबित

ByVijay Singhal

Apr 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में  बीएसए ने गांव दौलतपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात तीन सहायक अध्यापकों को निलम्बित कर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया है। वहीं दो अनुदेशकों का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। ग्रामीणों ने 22 अप्रैल को विद्यालय में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार से की। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से जीपीएस कैमरे से फोटो मंगाया। इसमें प्रधानाध्यापक राजकपूर, शिक्षामित्र रोहताश सिंह और शिक्षामित्र विजय शर्मा मौजूद पाए गए। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सहायक अध्यापिका दीपांजली, अंजलि फौजदार, सहायक अध्यापक टीकेंद्र कुमार, अनुदेशक नीलम बंसल व नगीना कुमारी उनके मना करने के बाद भी स्कूल बन्द होने से पहले चले गए। खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या के आधार पर बीएसए सुनील दत्त ने तीनों सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दोनों अनुदेशकों का मानदेय रोक दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.