• Tue. Apr 28th, 2026

आतंकियों से लेंगे बदला, केशव प्रसाद मौर्य

ByVijay Singhal

Apr 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचे। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन से की। मंदिर में सेवायतों ने उन्हें विधिवत पूजन कराया और ठाकुरजी का प्रसादी पटका, माला व अंग वस्त्र भेंट किए। विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। केशव प्रसाद मौर्य ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष हिंदुओं की हत्या की घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उन परिवारों की बात नहीं है यह पूरे देश की बात है। पूरा राष्ट्र इस घटना को लेकर गुस्से में है। हम आतंकियों से बदला लेकर रहेंगे। उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के चरणों में प्रार्थना की कि देश की सेना को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में शक्ति मिले और शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान हो।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.