• Tue. Apr 28th, 2026

मांट तहसील में दूसरे के स्थान पर गवाही देने आया आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Apr 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट तहसील स्थित नायब तहसीलदार न्यायालय में दूसरे व्यक्ति के स्थान पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर गवाही देने आए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में केस दर्ज किया है। मानागढ़ी निवासी बलबीर सिंह का जमीन को लेकर तहसील मांट स्थित नौहझील के नायब तहसीलदार के न्यायालय में रिंकेश से केस चल रहा है। शुक्रवार को न्यायालय में वेदवीर सिंह और रंधीर सिंह नामक लोगों की गवाही होनी थी। वेदवीर सिंह के स्थान पर फर्जी आधार कार्ड लेकर अलीगढ़ के थाना टप्पल के जल्दगढ़ी निवासी सुरेंद्र सिंह पहुंच गया। बलवीर सिंह ने उसकी पहचान कर पीआरवी और मांट पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने फर्जी गवाही देने आए सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। मांट थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बलवीर सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.