• Fri. Feb 13th, 2026

सिविल डिफेंस ने निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Spread the love

मोहित सिंघल मथुरा। नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रंखला में आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मुख्य वार्डन राजीव अग्रवाल बृजवासी एवं डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल बृजवासी के नेतृत्व एवं उप नियंत्रक जसवंत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं पोस्ट संख्या एक के पोस्ट वार्डन अशोक यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्र-छात्राओं में नागरिक सुरक्षा संगठन के बारे में व्यापक जानकारी हासिल होगी। कार्यक्रम में शामिल रहे मुख्य वार्डन राजीव अग्रवाल बृजवासी एवं डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल बृजवासी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता के साथ हिस्सा लेना चाहिए। ताकि उन्हें जीवन रक्षा की तमाम जानकारी हासिल हो सके। उप नियंत्रक जसवंत सिंह ने कहा कि समय-समय पर नागरिक सुरक्षा संगठन स्कूल कॉलेजों के अलावा निजी एवं सरकारी कारखानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर फर्स्ट एड एवं अग्नि से जनित घटनाओं में बचाव का  प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन सहायक उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सीनियर स्टाफ ऑफीसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को नागरिक सुरक्षा के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना चाहिए। ताकि आपातकालीन परिस्थिति में स्वयं तथा आम नागरिकों की जान की सुरक्षा में अहम भूमिका अदा की जा सके । इस अवसर पर डिविजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी डिप्टी डिविजनल वार्डन राजेश मित्तल घटना नियंत्रण अधिकारी सचिन कुमार अग्रवाल पोस्ट वार्डन रविंद्र बंसल मुनव्वर वेग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे थे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.